रोमन में लिखी सामग्री देवनागरी में बदलिए क्या आपको रोमन लिपि में लिखी ऐसी मेल मिलती हैं, जो हिन्दी भाषा में होने के बावजूद बेगानी लगती है। मुझे भी मिलती हैं और मैं उन्हें रोमन में पढ़ने की बजाय देवनागरी में बदलकर पढ़ना पसंद करता हूं। दो दिन पहले मुझे भूतनाथ साहब की यह मेल मिली-aashish bhaayi , मैंने इस मेल को क्विलपैड एडिटर की मदद से आसानी से देवनागरी में यूं बदल लिया- आशीष भाई , इंटरनेट पर उपलब्ध अन्य औज़ारों के मुकाबले मुझे क्विलपैड का औज़ार ज़्यादा काम का लगता है और इसमें अशुद्धियां दूर करने की आसान सी सुविधा मौजूद है (यहां उदाहरण दिखाने के लिए मैंने एक भी शब्द को शुद्ध नहीं किया है)। इसके अलावा आप यहां से अपनी सामग्री को सेव कर सकते हैं, प्रिंट कर सकते हैं या सीधे ही ई-मेल कर सकते हैं। साथ ही यहां अधिकांश प्रादेशिक भाषाओं के विकल्प भी हैं। क्विलपैड एडिटर पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। ऊपर लिंक पर क्लिक करते ही एक बॉक्स खुलेगा। रोमन में सामग्री को कॉपी कर यहां पेस्ट कर दीजिए। कुछ समय में यह अपने आप देवनागरी में होगी। इस एडिटर की बस एक कमी मुझे अखरती है और वह यह कि इसमें रोमन सामग्री को पेस्ट करने के बाद कुछ मिनट तक इंतज़ार करना पड़ता है और तभी जाकर सामग्री देवनागरी में बदलती है। आप इसे आजमाइए और मुझे बताइए कि आपको यह कितने काम का लगा। आप क्विलपैड विजेट को अपने ब्लॉग पर भी लगा सकते हैं। चलते-चलते आपको आज ब्लॉगर खोलते ही डैशबोर्ड पर एक सूचना मिली होगी- ![]() हितेश जी ने सुबह मेल कर मेरा ध्यान इस ओर दिलाया। अगर आप इस संदेश के आगे enable now पर क्लिक करेंगे तो इसका अर्थ यह है कि भविष्य में ब्लॉगर की ओर से जारी फीचर अनाउंसमेंट और टिप्स सीधे ही आपको मेल बॉक्स में मिलेंगे। अगर आपको ऐसी मेल नहीं चाहिए तो क्रॉस पर क्लिक कीजिए। नई जानकारी के साथ फिर मिलेंगे.. हैपी ब्लॉगिंग. |
Monday, 26 April 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment