Thursday, 29 April 2010
Tuesday, 27 April 2010
शीर्षक पढ़ कर चोंकिये मत क्यो की मै सही कह रहा हूँ बहुत से ब्लोगर मित्रों ने अपने ब्लॉग पर साइड बार में एक सी बॉक्स नामक विजेट लगा रखा है वैसे तो यह बहुत ही काम की चीज है क्यों की इसके फायदे बहुत है इस पर लिखा हुआ मैसेज बहुत से पाठको की निगाह में आ जाता है लेकिन मै आपको इसके फायदे बता कर आपका समय बरबाद नही करूंगा क्यों की आप सब इसके बारे में जानते है
मै तो आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताने वाला हूँ अगर आप सीधे और शरीफ आदमी है तो कोई भी असामाजिक तत्व आपकी छवि को दो मिनट में ख़राब कर सकता है क्या कहा यकीन नही हो रहा है ? तो आप यह स्क्रीन शोट देख लीजिए जिसे मैने आशीष जी के ब्लॉग हिन्दी ब्लॉग टिप्स पर से लिया है इसमें यह जो बदमाश आदमी के नाम से लिखा है वह किसी और ने नही मैने ही लिखा है अब आप समझ गए होंगे की इस बॉक्स
में कोई भी आदमी फर्जी नाम व इ मेल आइ डी से कोई भी मैसेज लिख कर छाप सकता है और उसका स्क्रीन शोट बना कर आप की इज्जत को आपके रूतबे को मिट्टी में मिला सकता है
hello jara dhana dana ''G''.
. अब 'बदमाशी' थोड़ी मुश्किल है..
नीचे आपको सभी सूचनाएं मिल जाएंगी। यहां आप न केवल संदेश भेजने वाले व्यक्ति का आईपी एड्रेस देख सकते हैं, बल्कि संदेश को डिलीट कर सकते हैं औऱ ऐच्छिक आईपी एड्रेस को ब्लॉक कर सकते हैं। गलत इस्तेमाल किसी भी सुविधा का हो सकता है। ब्लॉग में टिप्पणी के जरिए भी कुछ भी लिखा जा सकता है। सुविधा का इस्तेमाल बंद कर देना इसका उपाय नहीं। हमें ज्यादा सावधान हो जाना चाहिए। मुझे लगता है कि हिन्दी ब्लॉग टिप्स पर हेल्पलाइन मुझे पाठकों के साथ सीधे सम्प्रेषण का मौका उपलब्ध कराती है और इसको हटाना पाठकों के हित में कतई नहीं है। |
Monday, 26 April 2010
रोमन में लिखी सामग्री देवनागरी में बदलिएLabels: cool-tips 28 टिप्पणियां क्या आपको रोमन लिपि में लिखी ऐसी मेल मिलती हैं, जो हिन्दी भाषा में होने के बावजूद बेगानी लगती है। मुझे भी मिलती हैं और मैं उन्हें रोमन में पढ़ने की बजाय देवनागरी में बदलकर पढ़ना पसंद करता हूं। दो दिन पहले मुझे भूतनाथ साहब की यह मेल मिली-aashish bhaayi , मैंने इस मेल को क्विलपैड एडिटर की मदद से आसानी से देवनागरी में यूं बदल लिया- आशीष भाई , इंटरनेट पर उपलब्ध अन्य औज़ारों के मुकाबले मुझे क्विलपैड का औज़ार ज़्यादा काम का लगता है और इसमें अशुद्धियां दूर करने की आसान सी सुविधा मौजूद है (यहां उदाहरण दिखाने के लिए मैंने एक भी शब्द को शुद्ध नहीं किया है)। इसके अलावा आप यहां से अपनी सामग्री को सेव कर सकते हैं, प्रिंट कर सकते हैं या सीधे ही ई-मेल कर सकते हैं। साथ ही यहां अधिकांश प्रादेशिक भाषाओं के विकल्प भी हैं। क्विलपैड एडिटर पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। ऊपर लिंक पर क्लिक करते ही एक बॉक्स खुलेगा। रोमन में सामग्री को कॉपी कर यहां पेस्ट कर दीजिए। कुछ समय में यह अपने आप देवनागरी में होगी। इस एडिटर की बस एक कमी मुझे अखरती है और वह यह कि इसमें रोमन सामग्री को पेस्ट करने के बाद कुछ मिनट तक इंतज़ार करना पड़ता है और तभी जाकर सामग्री देवनागरी में बदलती है। आप इसे आजमाइए और मुझे बताइए कि आपको यह कितने काम का लगा। आप क्विलपैड विजेट को अपने ब्लॉग पर भी लगा सकते हैं। चलते-चलते आपको आज ब्लॉगर खोलते ही डैशबोर्ड पर एक सूचना मिली होगी- ![]() हितेश जी ने सुबह मेल कर मेरा ध्यान इस ओर दिलाया। अगर आप इस संदेश के आगे enable now पर क्लिक करेंगे तो इसका अर्थ यह है कि भविष्य में ब्लॉगर की ओर से जारी फीचर अनाउंसमेंट और टिप्स सीधे ही आपको मेल बॉक्स में मिलेंगे। अगर आपको ऐसी मेल नहीं चाहिए तो क्रॉस पर क्लिक कीजिए। नई जानकारी के साथ फिर मिलेंगे.. हैपी ब्लॉगिंग. |
Sunday, 25 April 2010
|




