. अब 'बदमाशी' थोड़ी मुश्किल है..
पिछले दिनों Munishजी ने अपने ब्लॉग मेरी शेखावाटी पर सी-बॉक्स विजेट के प्रति चेतावनी देते हुए एक आलेख प्रकाशित किया था। उन्होंने हिन्दी ब्लॉग टिप्स पर हैल्पलाइन के रूप में लगे सी-बॉक्स में 'बदमाश' नाम से टिप्पणी की थी और चेतावनी दी थी कि इस तरह इसका कोई भी गलत इस्तेमाल कर सकता है। इसी क्रम में जब मैंने इस विजेट की सुविधाओं को पूरा खंगाला तो पता चला कि इसके जरिए ऐसी 'बदमाशी' करना उतना आसान नहीं है, जितना आम तौर पर समझा जाता है।
यह विजेट अपने मुफ्त संस्करण में ही आपको उन सभी लोगों के आईपी एड्रेस दे देती है, जिन्होंने इसके जरिए टिप्पणी लिखी है। इसलिए बुरी मानसिकता के साथ टिप्पणी करने वाले की पहचान गोपनीय नहीं रहती। दूसरी सुविधा यह है कि आप अनचाहे संदेश आसानी से डिलीट कर सकते हैं। देखिए हिन्दी ब्लॉग टिप्स के सी-बॉक्स में आपको Munishजी की "बदमाश" टिप्पणी अब डिलीट हो चुकी है। तीसरी सुविधा यह है कि आप चिट्ठाकंटक आईपी एड्रेस को हमेशा के लिए ब्लॉक भी कर सकते हैं। यानी ब्लॉक होने के बाद उस कंप्यूटर से आपको कभी संदेश नहीं भेजा जा सकता।
अगर आप सी-बॉक्स का इस्तेमाल करते हैं और मैसेज डिलीट करना चाहते हैं या संदेश भेजने वाले का आईपी एड्रेस पाना चाहते हैं तो सबसे पहले सी-बॉक्स साइट पर जाकर लॉग-इन कीजिए। इसके बाद सबसे दाहिनी ओर स्थित मैसेज ऑप्शन पर जाइए-
बड़े आकार में देखने के लिए यहां क्लिक करें नीचे आपको सभी सूचनाएं मिल जाएंगी। यहां आप न केवल संदेश भेजने वाले व्यक्ति का आईपी एड्रेस देख सकते हैं, बल्कि संदेश को डिलीट कर सकते हैं औऱ ऐच्छिक आईपी एड्रेस को ब्लॉक कर सकते हैं।
बड़े आकार में देखने के लिए यहां क्लिक करें गलत इस्तेमाल किसी भी सुविधा का हो सकता है। ब्लॉग में टिप्पणी के जरिए भी कुछ भी लिखा जा सकता है। सुविधा का इस्तेमाल बंद कर देना इसका उपाय नहीं। हमें ज्यादा सावधान हो जाना चाहिए। मुझे लगता है कि हिन्दी ब्लॉग टिप्स पर हेल्पलाइन मुझे पाठकों के साथ सीधे सम्प्रेषण का मौका उपलब्ध कराती है और इसको हटाना पाठकों के हित में कतई नहीं है।
|
No comments:
Post a Comment