Thursday, 29 April 2010

God says : Tu Karta vo hai jo tu chahta hai or hota vo hai jo main chahta hun, Tu vo kar jo main chahta hun phir hoga vo jo tu chahta hai.

Tuesday, 27 April 2010

wel-come


घणै मान अर घणै हेत सूं
मिजमानी करां आपरी ,
पधारो म्हारे देश अठै
थानै मिलसी नई अर
पुराणी बातां ब्लॉग जगत
री, तकनीक ,संगीत अर खान
पान री


welcome in my blog with great respect and love .
please visit my blog .
you can read here old and new topic
with technology,
music,
recipe and healthy living life.
ब्लॉगर बंधू इस साइड बार विजेट पर ध्यान दे

शीर्षक पढ़ कर चोंकिये मत क्यो की मै सही कह रहा हूँ बहुत से ब्लोगर मित्रों ने अपने ब्लॉग पर साइड बार में एक सी बॉक्स नामक विजेट लगा रखा है वैसे तो यह बहुत ही काम की चीज है क्यों की इसके फायदे बहुत है इस पर लिखा हुआ मैसेज बहुत से पाठको की निगाह में आ जाता है लेकिन मै आपको इसके फायदे बता कर आपका समय बरबाद नही करूंगा क्यों की आप सब इसके बारे में जानते है
मै तो आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताने वाला हूँ अगर आप सीधे और शरीफ आदमी है तो कोई भी असामाजिक तत्व आपकी छवि को दो मिनट में ख़राब कर सकता है क्या कहा यकीन नही हो रहा है ? तो आप यह स्क्रीन शोट देख लीजिए जिसे मैने आशीष जी के ब्लॉग हिन्दी ब्लॉग टिप्स पर से लिया है इसमें यह जो बदमाश आदमी के नाम से लिखा है वह किसी और ने नही मैने ही लिखा है अब आप समझ गए होंगे की इस बॉक्स
में कोई भी आदमी फर्जी नाम व इ मेल आइ डी से कोई भी मैसेज लिख कर छाप सकता है और उसका स्क्रीन शोट बना कर आप की इज्जत को आपके रूतबे को मिट्टी में मिला सकता है






कुछ दिन पहले एक ब्लोगर भाई ने इस प्रकार की बदनामी के चलते हिन्दी ब्लोगिंग से किनारा करने की ठान ली लेकिन अगर आप ज्यादा प्रसिद्ध है कोई आप को इस प्रकार बदनाम करे तो आप क्या करेंगे सिवाय अपना माथा पीटने के

hello jara dhana dana ''G''.

.

अब 'बदमाशी' थोड़ी मुश्किल है..

पिछले दिनों Munishजी ने अपने ब्लॉग मेरी शेखावाटी पर सी-बॉक्स विजेट के प्रति चेतावनी देते हुए एक आलेख प्रकाशित किया था। उन्होंने हिन्दी ब्लॉग टिप्स पर हैल्पलाइन के रूप में लगे सी-बॉक्स में 'बदमाश' नाम से टिप्पणी की थी और चेतावनी दी थी कि इस तरह इसका कोई भी गलत इस्तेमाल कर सकता है। इसी क्रम में जब मैंने इस विजेट की सुविधाओं को पूरा खंगाला तो पता चला कि इसके जरिए ऐसी 'बदमाशी' करना उतना आसान नहीं है, जितना आम तौर पर समझा जाता है।

यह विजेट अपने मुफ्त संस्करण में ही आपको उन सभी लोगों के आईपी एड्रेस दे देती है, जिन्होंने इसके जरिए टिप्पणी लिखी है। इसलिए बुरी मानसिकता के साथ टिप्पणी करने वाले की पहचान गोपनीय नहीं रहती। दूसरी सुविधा यह है कि आप अनचाहे संदेश आसानी से डिलीट कर सकते हैं। देखिए हिन्दी ब्लॉग टिप्स के सी-बॉक्स में आपको Munishजी की "बदमाश" टिप्पणी अब डिलीट हो चुकी है। तीसरी सुविधा यह है कि आप चिट्ठाकंटक आईपी एड्रेस को हमेशा के लिए ब्लॉक भी कर सकते हैं। यानी ब्लॉक होने के बाद उस कंप्यूटर से आपको कभी संदेश नहीं भेजा जा सकता।

अगर आप सी-बॉक्स का इस्तेमाल करते हैं और मैसेज डिलीट करना चाहते हैं या संदेश भेजने वाले का आईपी एड्रेस पाना चाहते हैं तो सबसे पहले सी-बॉक्स साइट पर जाकर लॉग-इन कीजिए। इसके बाद सबसे दाहिनी ओर स्थित मैसेज ऑप्शन पर जाइए-

बड़े आकार में देखने के लिए यहां क्लिक करें

नीचे आपको सभी सूचनाएं मिल जाएंगी। यहां आप न केवल संदेश भेजने वाले व्यक्ति का आईपी एड्रेस देख सकते हैं, बल्कि संदेश को डिलीट कर सकते हैं औऱ ऐच्छिक आईपी एड्रेस को ब्लॉक कर सकते हैं।

बड़े आकार में देखने के लिए यहां क्लिक करें

गलत इस्तेमाल किसी भी सुविधा का हो सकता है। ब्लॉग में टिप्पणी के जरिए भी कुछ भी लिखा जा सकता है। सुविधा का इस्तेमाल बंद कर देना इसका उपाय नहीं। हमें ज्यादा सावधान हो जाना चाहिए। मुझे लगता है कि हिन्दी ब्लॉग टिप्स पर हेल्पलाइन मुझे पाठकों के साथ सीधे सम्प्रेषण का मौका उपलब्ध कराती है और इसको हटाना पाठकों के हित में कतई नहीं है।

Monday, 26 April 2010

इन्टरनेट के लिए एड ब्लॉकर






आपके Internet Explorer, Firefox, Opera, Google Chrome, Safari, Flock, Netscape, Maxthon and Avant ब्राउजर आदि में विज्ञापन पॉपअप spyware, adware and dialer installers आदि को रोकने और आपके इन्टरनेट की स्पीड बढाने का मुफ्त 418 केबी का औजार ।

रोमन में लिखी सामग्री देवनागरी में बदलिए


क्या आपको रोमन लिपि में लिखी ऐसी मेल मिलती हैं, जो हिन्दी भाषा में होने के बावजूद बेगानी लगती है। मुझे भी मिलती हैं और मैं उन्हें रोमन में पढ़ने की बजाय देवनागरी में बदलकर पढ़ना पसंद करता हूं। दो दिन पहले मुझे भूतनाथ साहब की यह मेल मिली-

aashish bhaayi ,

Ranchi kee blogar meet men shailesh ji ne ek aise online ya offline software kaa naam bataya tha….jismen isi tarah roman men hindi likhkar vahaan jaakar copy paste karte hi font devnagri men badal jate hain….mujhe isi tarah likne men sahuliyat hoti hai, kripya us site ya software kee detail den naa please….iske liye main aapkaa aabhaari rahungaa…..!!


मैंने इस मेल को क्विलपैड एडिटर की मदद से आसानी से देवनागरी में यूं बदल लिया-

आशीष भाई ,

राँची की ब्लॉगर मीट में शैलेश जी ने एक ऐसे ऑनलाइन या ऑफलाइन सॉफ्टवेर कॅया नाम बताया था….जिसमें इसी तरह रोमन में हिन्दी लिखकर वहाँ जाकर कॉपी पेस्ट करते ही फ़ॉन्ट देवनागरी में बदल जाते हैं….मुझे इसी तरह लिकने में सहूलियत होती है, कृपया उस सीटे या सॉफ्टवेर की डीटेल दें ना प्लीज़….इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा…..!!


इंटरनेट पर उपलब्ध अन्य औज़ारों के मुकाबले मुझे क्विलपैड का औज़ार ज़्यादा काम का लगता है और इसमें अशुद्धियां दूर करने की आसान सी सुविधा मौजूद है (यहां उदाहरण दिखाने के लिए मैंने एक भी शब्द को शुद्ध नहीं किया है)। इसके अलावा आप यहां से अपनी सामग्री को सेव कर सकते हैं, प्रिंट कर सकते हैं या सीधे ही ई-मेल कर सकते हैं। साथ ही यहां अधिकांश प्रादेशिक भाषाओं के विकल्प भी हैं।

क्विलपैड एडिटर पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। ऊपर लिंक पर क्लिक करते ही एक बॉक्स खुलेगा। रोमन में सामग्री को कॉपी कर यहां पेस्ट कर दीजिए। कुछ समय में यह अपने आप देवनागरी में होगी।

इस एडिटर की बस एक कमी मुझे अखरती है और वह यह कि इसमें रोमन सामग्री को पेस्ट करने के बाद कुछ मिनट तक इंतज़ार करना पड़ता है और तभी जाकर सामग्री देवनागरी में बदलती है। आप इसे आजमाइए और मुझे बताइए कि आपको यह कितने काम का लगा।

आप क्विलपैड विजेट को अपने ब्लॉग पर भी लगा सकते हैं।

चलते-चलते

आपको आज ब्लॉगर खोलते ही डैशबोर्ड पर एक सूचना मिली होगी-



हितेश जी ने सुबह मेल कर मेरा ध्यान इस ओर दिलाया। अगर आप इस संदेश के आगे enable now पर क्लिक करेंगे तो इसका अर्थ यह है कि भविष्य में ब्लॉगर की ओर से जारी फीचर अनाउंसमेंट और टिप्स सीधे ही आपको मेल बॉक्स में मिलेंगे। अगर आपको ऐसी मेल नहीं चाहिए तो क्रॉस पर क्लिक कीजिए।

नई जानकारी के साथ फिर मिलेंगे.. हैपी ब्लॉगिंग.

Sunday, 25 April 2010




कंप्यूटर ड्राइवर्स का बेकअप कैसे ले




कई बार कंप्यूटर में ऑपरेटिंग सिस्टम करप्ट हो जाता है या कोई ऐसा वायरस आ जाता है कि कंप्यूटर को फोर्मेट कर दुबारा से ऑपरेटिंग सिस्टम इंस्टाल करने के अलावा कोई उपाय नही बचता और दुबारा ऑपरेटिंग सिस्टम इंस्टाल करने के बाद कंप्यूटर के सारे ड्राईवर जेसे आडियो ड्राईवर ,डिसप्ले ड्राईवर आदि सभी दुबारा से इंस्टाल करने करने पड़ते है और कंप्यूटर कई दिन पुराना होने कि वजह से उसके साथ मिली मदर बोर्ड की सी डी या घिस जाती है ,ख़राब हो जाती या कई बार गुम भी हो जाती है ऐसे हालत में ड्राईवर इंस्टाल करना मुश्किल हो जाता है और हमें न चाहते हुए भी किसी हार्डवेयर इंजिनियर के पास जाना पड़ता है लेकिन इस मुश्किल को दूर करने के लिए जालतंत्र पर एक सोफ्टवेयर मौजूद है वो भी फ्री में
यह सोफ्टवेयर आपके कंप्यूटर में इंस्टाल सभी ड्राईवर का बेकअप ले लेता है और इन्हे दुबारा इंस्टाल भी कर देता है साथ ही इसके उपयोग करने का तरीका भी बहुत आसान है बस यहाँ से डाउनलोड करिए और अपने कंप्यूटर में इंस्टाल कर लीजिये अब आप इंस्टाल सभी ड्राइवर्स का बेक अप ले सकते है और पुराने इंस्टाल ड्राइवर्स को अपग्रेड भी कर सकते है

डाउनलोड करने लिए
यहाँ चटका लगाये

उपयोग के लिए ज्यादा जानकारी के लिए
यहाँ चटका लगाये

बैक अप् लेकर करिए अपने कंप्यूटर ड्राईवर सुरक्षित




कंप्यूटर फॉर्मेट करने के बाद या कंप्यूटर क्रेश होने पर फिर से सभी ड्राईवर इंस्टाल करना बहुत समय लेता है ।

कभी कभी तो ड्राईवर मिलते नही अगर आपसे मदरबोर्ड की cd खो जाए या ख़राब हो जाए ।

तो अभी से अपने सभी या मनचाहे ड्राईवर का बैक उप लेकर उन्हें सुरक्षित कीजिये इस 3 एमबी के टूल से ।

ये एक शेयर वेयर है जो ३० दिनों तक आपको इस्तेमाल करने की इजाजत देता है ।

पर अगर आपका कंप्यूटर फॉर्मेट हो गया हो तो इसे बार बार इस्तेमाल कर सकते है ।




Tuesday, 13 April 2010